फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, जगह-जगह जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, जगह-जगह जलभराव
विज्ञापन

सहारनपुर। दो-तीन दिन की चटक धूप से मिली राहत के बाद सोमवार रात और मंगलवार को रुक-रुक कर हुई बारिश ने फिर से लोगों को पूरे दिन ठिठुरन का अहसास कराया। सुबह से शाम तक जिले में करीब 12 एमएम बारिश हुई। बरसात के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर दो बजे तक बारिश रुकी तो कुछ देर के लिए धूप निकली तो बच्चों और बुजुर्गों ने राहत महसूस की। लेकिन शाम होते-होते फिर से बादल छा गए और बूंदाबांदी होने लगी।
मौसम के जानकारों ने तीन दिन पहले ही यह संभावना जताई थी कि मंगलवार को बारिश हो सकती है। सोमवार की शाम बूंदाबांदी के बाद रात दो बजे के करीब तेज बारिश हुई। मंगलवार सुबह बारिश कुछ देर के लिए थमी और धूप भी निकली। लेकिन घंटे भर बाद ही मौसम का मिजाज फिर बदला और रुक-रुककर बारिश होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------------------------------------------------------------
बारिश में जलभराव से हुई परेशानी
- बारिश से पुलिस लाइन, कलक्ट्रेट, खलासी लाइन, नेहरू नगर, शारदानगर, कोर्ट रोड, आवास विकास, हकीकत नगर सहित अन्य इलाकों में जलभराव से परेशानी हुई। वहीं, जिन जगहों पर सीवर की खोदाई का काम अब तक चल रहा है। वहां गड्ढों और मिट्टी के कारण कीचड़ का आलम रहा।
-----------------------------------------------------------------------------------
पिछले एक सप्ताह में मौसम की स्थिति
------------------------------------------------------------------------------------
तिथि अधिकतम न्यूनतम
--------------------------------------------------------------------------------------
27 जनवरी 14 08
26 जनवरी 17 06
25 जनवरी 21 4.5
24 जनवरी 15 7.0
23 जनवरी 19 06
22 जनवरी 14 05
-------------------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें