सहारनपुर। प्रदेश में श्रम समन्वय एवं सेवायोजन विभाग के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य 29 से 31 जनवरी तक जनपद में रहेंगे। मौर्य बुधवार रात यहां पहुंचकर 30 जनवरी को अफसरों के साथ बैठक करेंगे। इसमें वे श्रम एवं सेवायोजन विभाग से जुड़ी योजनाओं के साथ ही श्रम कल्याण के कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। विकास भवन में समीक्षा बैठक करने के साथ ही सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों के साथ भी बैठक का कार्यक्रम रहेगा। इसके बाद यहां एक समारोह में शिरकत करने के बाद 31 जनवरी को यहां से रवाना होंगे। यहां से उनका मुजफ्फरनगर जाने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।