फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मौसम ने तोड़ा आठ साल का रिकॉर्ड, गर्मी नहीं छोड़ रही पीछा

Sat, 02 Nov 2024 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मौसम ने आठ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बीते आठ वर्ष में न्यूनतम तापमान इतना नहीं रहा है, जितना इन दिनों चल रहा है। नवंबर चल रहा है, लेकिन गर्मी पीछा नहीं छोड़ रही है, जबकि बीते वर्षों में नवंबर लगने तक लोग हल्के स्वेटर और आधी जैकेट पहनने लगते थे, लेकिन इस बार लोग आधी बाजू की शर्ट और टी-शर्ट में निकल रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में बीते एक महीने से न्यूनतम तापमान 20 और उसके आसपास बना हुआ है। दो नवंबर को भी न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पूर्व के वर्षों में न्यूनतम तापमान 20 से कम रहा है। यहां तक की वर्ष 2020 में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। यानी सर्दी बढ़ी हुई थी। इस बार सुबह शाम हल्की सर्दी है, लेकिन वह भी ऐसी नहीं है कि स्वेटर पहनकर निकला जाए।
बीते आठ साल में मौजूदा न्यूनतम तापमान अपने अधिकतम स्तर पर है। वर्ष 2016 में इन दिनों न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक था। मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर आलम का कहना है कि एक बारिश के बाद सर्दी बढ़ेगी, लेकिन अभी बारिश भी जल्द होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। उनका कहना है कि इस बार बरसात के दिनों में भी बारिश बेहद कम रही है। यानी मौसम गड़बड़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते आठ साल का दो नवंबर का तापमान
बीते आठ वर्ष का आंकड़ा
वर्ष-न्यूनतमअधिकतम
2024-2031
2023-1829.2
2022-1530
2021-1328
2020-1233
2019-1729
2018-1628
2017-1728
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें