फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डकैती के आरोपियों को रिमांड पर लेकर हथियार और बाइक बरामद

Thu, 23 Jan 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़। कस्बा अंबेहटा में जनसेवा केंद्र पर डाली गई डकैती के दो आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लेकर नकदी, अवैध असलाह व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

अंबेहटा निवासी शुभ्रांशु जैन ने गत 22 दिसंबर को कोतवाली में चार-पांच अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध हथियारों के बल पर उनके जनसेवा केंद्र से करीब डेढ़ लाख रुपये व तीन मोबाइल आदि लूट ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि पुलिस जांच में निखिल, शाहवेज, बिन्नी उर्फ विनेश, जुनैद, इस्तकार, हिमांशु, अभिषेक व गुरप्रीत के नाम सामने आए थे। इसके बाद पुलिस ने तीन मुठभेड़ के बाद छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि बिन्नी उर्फ विनेश व शाहवेज निवासी गांव खैरसाल थाना गंगोह ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था।
सीओ ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने बिन्नी उर्फ विनेश व शाहवेज को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तथा उनकी निशानदेही पर गांव कपूरी के जंगल से घटना में प्रयुक्त बाइक, दो तमंचे, दो खोखे व दो कारतूस, तीन कंबल व लूट के 5330 रुपये बरामद किए हैं। बिन्नी उर्फ विनेश के विरुद्ध विभिन्न थानों में 19 तथा शाहवेज के खिलाफ चार मुकदमे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें