फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम तो होली खेलेंगे बालाजी के संग

विज्ञापन
बेहट रोड़ स्थित बालाजी धाम में आयोजित कार्यक्रम में हनुमान चालीसा पाठ करते श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में मंगलवार को होली के उपलक्ष्य में सुंदर कांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके साथ ही फूलों की होली खेली गई।
विज्ञापन

श्री बालाजी धाम के संस्थापक अतुल जोशी महाराज के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में भक्तों ने मनोकामना पूर्ण हेतु बालाजी महाराज के चरणों में अर्जी लगाई और 11 बार हनुमान चालीसा पाठ किया। कार्यक्रम में तो खेलूंगा होली, बाबा के संग, रंग बिरंगी फागुन आयो, खुशियों का त्योहार आया, हम होली खेले बालाजी दरबार में गीत गाए, जिन पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। अतुल जोशी महाराज ने कहा कि आपसी प्रेम के साथ होली मनाएं और प्रेम व शांति का संदेश दें। हनुमान जी महाराज को फागुन मास अत्यंत प्रिय है। इस फागुन मास में हनुमान जी महाराज की भक्ति करने से सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें