फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सात वार्डों में कल 10 घंटे बंद रहेगी पानी की सप्लाई

Fri, 03 Jul 2026 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर के सात वार्ड में शनिवार यानी 4 जुलाई को पेयजल आपूर्ति करीब 10 घंटे तक बंद रहेगी। इससे करीब एक लाख की आबादी प्रभावित होगी। नगर निगम के जलकर अनुभाग ने संबंधित क्षेत्र के नागरिकों से पानी स्टोर करने की अपील की है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग द्वारा सपना टॉकीज के सामने नए पुल का निर्माण कराया जाना है। उससे पहले पुराने पुल को ध्वस्त किया जा रहा है। पुल के ऊपर से गुजर रही पुरानी पेयजल पाइपलाइन को दोनों सिरों से हटाया जाना है। इसी कारण चार जुलाई की सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक वार्ड संख्या 23, 24, 28, 32, 40, 44 और 69 सहित इनसे जुड़े क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं हो सकेगी।
इनमें देहरादून चौक, जनकपुरी और खान आलमपुर आदि क्षेत्र आते हैं। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से अनुरोध किया है कि वह जलापूर्ति बंद होने से पहले शुक्रवार को ही अपनी आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त पानी स्टोर कर लें। अधिकारियों का कहना है कि पाइपलाइन को सुरक्षित तरीके से हटाने और निर्माण कार्य को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए यह कदम जरूरी है। कार्य पूरा होने के बाद जलापूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन

पेयजल लाइन को शिफ्ट किया जाना है। यह कार्य शनिवार को करीब 10 घंटे चलेगा। संबंधित क्षेत्र की जनता से अपील है कि शुक्रवार में ही पानी स्टोर करके रख लें।
विज्ञापन

- पुरुषोत्तम कुमार, महाप्रबंधक जलकर अनुभाग नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें