सहारनपुर। पेयजल की बर्बादी रोकने के लिए सरकार पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 24x7 जलापूर्ति योजना शुरू कर रही है। प्रदेश को कई जोन में बांटा गया है। सहारनपुर सहित 13 जनपदों को गाजियाबाद जोन में रखा गया है। इन जनपदों के बड़े निकायों से एक और अधिकतम दो वार्डों का चयन किया गया है, जहां 24 घंटे जलापूर्ति की जाएगी। चयनित वार्ड के प्रत्येक घर पर वाटर मीटर लगेंगे। योजना पर काम जल निगम कर रहा है।
सहारनपुर में नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 21 को लिया गया है। इससे सटे वार्ड-37 और 39 का भी कुछ शामिल है। योजना के तहत अलग से पाइपलाइन बिछाने के साथ ही एक ओवरहैड टैंक और दो नलकूप स्थापित किए जाएंगे। 2,730 घरों में अलग से वाटर कनेक्शन दिए जाएंगे, जिनके साथ वाटर मीटर लगेगा। संबंधित घरों को 24 घंटे होने वाली जलापूर्ति मीटर में दर्ज रहेगी। यदि योजना सफल होती है तो भविष्य में इसे सभी वार्डों में लागू किया जाएगा, जिससे पानी की बर्बादी को रोका जा सके। क्योंकि भविष्य में निकाय बिजली की तरह वाटर खर्च के हिसाब से शुल्क वसूलेगी, जिससे नागरिकों को पानी की उपयोगिता समझ में आ सके। जल निगम ने योजना पर काम शुरू कर दिया है। फिलहाल ओवरहैड टैंक के लिए जगह चिह्नित की जा रही है। योजना जून 2026 तक पूर्ण करनी है।
स्काडा सिस्टम लगेगा
योजना के तहत बिछने वाली पाइपलाइन में स्काडा (सुपरवाइजरी कंट्रोल ऐंड डेटा एक्विजिशन) सिस्टम लगेगा। यदि पाइप लाइन में कहीं पर कोई लिकेज की समस्य होगी तो उसे आसानी से पकड़ा जा सकेगा।
निकायचयनित वार्ड-आवंटित धनराशि (लाख में)
गाजियाबाद25/जोन-1434.43/905.50
सहारनपुर-21-1312.19
बागपत-18-855.01
बुलंदशहर-03/22839.30/836.81
हापुड़20858.58
मेरठ-321076.62
मुजफ्फरनगर30-618.95
शामली08-631.55
मुरादाबाद161722,73
रामपुर04987.38
संभल041180.99
चंदौसी-15206.31
अमरोहा08447.83
24x7 जलापूर्ति योजना के तहत महानगर के वार्ड-21 का चयन किया गया है, जिसमें वार्ड 37 और 39 का भी कुछ हिस्सा आएगा। योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। ओवरहैड टैंक के लिए जगह तलाश ली गई है। जमीन फाइनल होते ही काम शुरू किया जाएगा। -रुचिन यादव, अधिशासी अभियंता, जल निगम।