फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाकंभरी खोल में पानी आने से रास्ता हुआ अवरुध

विज्ञापन
बारिश के बाद शाकंभरी खोल में आया पानी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
शाकंभरी खोल में पानी आने से रास्ता हुआ अवरुद्ध
विज्ञापन

शाकंभरी (सहारनपुर)। शिवालिक पहाड़ियों में हुई मूसलाधार बारिश के बाद सिद्धपीठ शाकंभरी देवी की शाकंभरी खोल (नदी) में तेज बहाव के साथ पानी आने से श्रद्धालुओं का आवागमन बंद हो गया। बाद में नदी में पानी कम होने के बाद ही श्रद्धालु दूसरे पार पहुंच पाए।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे शिवालिक पहाड़ियों में हुई भारी बारिश के बाद सिद्ध पीठ शाकंभरी देवी स्थित शाकंभरी खोल में तेज बहाव के साथ पानी आ गया। हालांकि मैदानी क्षेत्र में बारिश नहीं हुई। सिद्धपीठ को जाने एवं आने वाले श्रद्धालुओं का आवागमन बंद हो गया। तेज बहाव के पानी से जो जहां था, वहीं पर रुक गया। सिद्धपीठ में भी अच्छी खासी संख्या में श्रद्धालु देवी दर्शनों को पहुंचे थे। भूरादेव पर भी भारी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित थे परंतु पानी आने से रास्ता अवरुद्ध हो गया। हालांकि पानी एक से दो घंटे ही रहा। पानी उतरने के बाद ही श्रद्धालु अपने वाहनों को भूरा देव पर खड़े कर दूसरे पार माता के दर्शनों को पहुंच पाए। संवाद

पानी आने के बाद नदी को पार करते श्रद्वालु- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें