फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जलकल विभाग ने तोड़ दी स्मार्ट रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत करोड़ों खर्च कर सड़कों का निर्माण चल रहा है, वहीं जलकल विभाग ने बिना अनुमति लिए शहर के बीचों-बीच से गुजर रहे सड़क को तोड़ दिया, जिसमें कई राहगीर गिरने से बाल-बाल बचे। बिना अनुमति सड़क तोड़ने को लेकर स्मार्ट सिटी सहारनपुर की ओर से जलकल अनुभाग के अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है।
योजना के तहत पांवधोई नदी के दोनों ओर सेमी स्मार्ट रोड तैयार की गई हैं। नगर कोतवाली के विपरीत साइड की स्मार्ट रोड को जलकल अनुभाग के ठेकेदार ने तोड़ दिया। किसी को पानी का कनेक्शन देने के लिए सड़क का करीब दस फीट चौड़ा हिस्सा तोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि कई दुपहिया वाहन चालक गड्ढे की वजह से गिरकर चोटिल हो चुके हैं, क्योंकि सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया है।
कोई और हादसा न हो। इसके लिए स्थानीय दुकानदारों ने ही गड्ढे में टहनी खड़ी की है।
उधर, स्मार्ट सिटी सहारनपुर के अधिकारियों की अनुमति लिए बिना स्मार्ट रोड को तोड़ने और ऐसे ही छोड़ देने को स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। जलकल अनुभाग के अधिकारियों को नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें