फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहरेदारी कर रहे चौकीदार, हाथ ताप रहे जिम्मेदार

विज्ञापन
नेहरू मार्केट व तिब्बत मार्केट पर सहायता केन्द्र पर दोनो बाजारो की सुरक्षा करता चौकीदार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। इन दिनों सर्द मौसम है और चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पुलिस की ओर से सुरक्षा के तमाम दावे किए जा रहे हैं, लेकिन सोमवार की रात हमने महानगर में सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत जानी तो तो कई खामियां सामर्ने आइं। कुछ जगहों पर पुलिसकर्मी तैनात मिले तो कई चौकियां खाली पड़ी मिलीं। वहीं, चौकीदार बाजारों में पहरेदारी करते नजर आए, लेकिन कुछ इलाकों में पुलिसकर्मी आग जलाकर हाथ तापते हुए दिखे।
विज्ञापन

रात 10:40 बजे
कोतवाली सदर बाजार की अग्रसेन चौक पर दो पुलिसकर्मी तैनात मिले। पास में ही चौकी कैंप पर प्रभारी अरविंद कुमार मौजूद मिले, लेकिन अग्रसेन चौक से आगे रेलवे स्टेेशन की तरफ व माल गोदाम रोड पर कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया।
रात 10:50 बजे
घंटाघर पर पुलिस चौकी खाली मिली। सिर्फ एक सिपाही चौकी के बाहर तैनात मिला, जबकि घंटाघर शहर का मुख्य चौराहा हैं, जहां से हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, यूपी और उत्तराखंड के वाहन आते-जाते हैं। मगर, रात में सुरक्षा की कमान सिर्फ एक सिपाही के हाथ में नजर आई।
विज्ञापन

11:05 बजे
नगर कोतवाली की चौकी नवाबगंज खाली पड़ी मिली। चौकी में कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। यह स्थिति तब है, जब यहां पर पिछले दिनों बड़ा बवाल होते बचा है। यहां पर चिकन शॉप खोलने को लेकर विवाद हो चुका है। यह चौकी महत्वपूर्ण है। यहां से बेहट, नुमाइश कैंप और मटियामहल बाजार की तरफ वाहनों आवागमन होता है।
11:20 बजे
नगर कोतवाली के मालीगेट के पास पुलिस सहायता केंद्र पर चार-पांच पुलिसकर्मी मौजूद मिले, लेकिन पुलिस आग जलाकर सर्दी से बचाव का इंतजाम करते हुए नजर आए, जिससे क्षेत्र में गश्त होती नहीं मिली। इसी क्षेत्र में शहीदगंज बाजार, मोरगंज बाजार, नेहरू मार्केट में चौकीदार पहरेदारी करते दिखे, लेकिन पुलिस की गश्त न के बराबर थी।
11:40 बजे
नुमाइश कैंप में भारत माता चौक पर कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं मिला। पुलिस सहायता केंद्र में सिर्फ एक पुलिसकर्मी मौजूद था, जो हीटर जलाकर हाथ ताप रहा था, जबकि यह इलाका घनी आबादी वाला है। इस क्षेत्र में पूर्व चोरी और लूट की वारदात भी हो चुकी हैं।
12:00 बजे
कोतवाली मंडी की धोबीघाट चौकी खाली पड़ी थी। यहां पर कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया है। यह इलाका घनी आबादी वाला है। पास में श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, राघवपुरम, श्री भूतेश्वनगर, सरदार कॉलोनी सहित कई मोहल्ले हैं।
12: 25 बजे देहरादून रोड पर थाना जनकपुरी की राकेश केमिकल पुलिस चौकी खाली पड़ी मिली। यहां पर कोई पुलिसकर्मी नहीं दिखा। इसी मार्ग से लोग उत्तराखंड और शहर की तरफ आते-जाते हैं। इसी के पास में टीपीनगर चौकी स्थिति भी ऐसी नजर आई।
रात 12: 40 से एक बजकर 45 मिनट तक
मंडी समिति रोड चौकी पर पुलिसकर्मी तैनात मिले। चौकी इंचार्ज श्वेता शर्मा पुलिसकर्मियों के साथ कार्य करती हुई दिखी, लेकिन बाजार रायवाला में सिर्फ एक पुलिसकर्मी मुस्तैद मिला। चौकी रायवाला मार्केट में कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। इसी तरह चौकी शाहबेलोल भी खाली नजर आई, जबकि चौकी चौक पर पुलिसकर्मी तैनात मिले। मंडी समिति रोड, चिलकाना मार्ग, अंबाला रोड, गंगोह रोड पुलिसकर्मी गश्त करते हुए नहीं दिखे। इसके अलावा देहात कोतवाली क्षेत्र बेहट रोड और मल्हीपुर रोड पर भी पुलिसकर्मी दिखाई नहीं दिए।
सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सक्रिय हैं। कहीं पर अगर खामी है तो उसे चेक कराया जाएगा। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।-
-आकाश तोमर, एसएसपी

थाना मंडी की कटहेरा चौकी पर बना तैनात पुलिस कर्मी पर चौकी खाली पड़ी नजर आयी- फोटो : SAHARANPUR

देर रात देहरादून रोड राकेश कैमिकल चौकी पर दरवाजा बंद नजर आये यहां से केई स्टेट के गुजरते हैं वाहन- फोटो : SAHARANPUR

खुमरान पुल स्थित पुलिस सहायता केन्द्र अलाव के सहारे बैठे पुलिस कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

देर रात पुलिस चौकी नवाबगंज खाली नजर आयी- फोटो : SAHARANPUR

देर रात चौक नुमाइश कैंप चौकी पर दरवाजा बंद कर तैनात पुलिस कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

देर रात चौक नुमाईश कैंप चौकी पर दरवाजा बंद कर तैनात पुलिस कर्मी बाहर आग के सहारा बैठा पुलिस कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें