फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: घर में छाप रहा था नकली नोट, पकड़ा

Fri, 19 Dec 2025 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राजस्थान पुलिस ने दिल्ली रोड की सेंट्रल पार्क कॉलोनी के एक घर में नकली नोट छापने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के मुख्य सरगना गौरव पुंडीर को 4.30 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से रंगीन प्रिंटर, लैपटॉप, कलर मशीन आदि उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस ने कुछ दिन पहले जयपुर के झालावाड़ निवासी गोविंद चौधरी व जयपुर निवासी देवांश को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 2.90 लाख के नकली नोट बरामद हुए थे। ्रपूछताछ के दौरान गोविंद चौधरी ने सहारनपुर निवासी गौरव पुंडीर से नकली नोट लेना स्वीकार किया, जो दिल्ली रोड स्थित सेंट्रल पार्क कॉलोनी में रहता है। उसने बताया कि वह गौरव से नकली नोट लेकर आया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें