अंबाला रोड स्थित एक सभागार में सांरग संस्था की ओर से होली मिलन कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित एक सभागार में सारंग सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा होली रंग, हास्य के संग कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें बच्चों ने होली के गीतों पर प्रस्तुति देकर मन मोह लिया।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ गायक राजू ने सरस्वती वंदना से किया। उन्होंने महबूब मेरे गीत सुनाकर समा बांध दिया। वेद प्रकाश पोपली ने जीवन पर आधारित कविता सुनाई। बालिक श्रुति जैन, वंशिका, आरुषि जैन ने उड़ रहे रे गुलाल गीत पर नृत्य प्रस्तुति दी। गगनदीप, संदीप भाटिया ने हास्य व्यंग्य सुनाकर सबको लोटपोट कर दिया। विनय वत्स ने युद्ध के दौरान श्री लक्ष्मण और मेघनाद के संवाद सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान पूर्व विधायक राजीव गुंबर, श्री जगन्नाथ रथयात्रा के चेयरमैन भारत कर्णवाल, संस्था अध्यक्ष रमेश चंद्र छबीला, विशिष्टि अतिथि बार एसोसिएशन के महासचिव राजीव गुप्ता, लायंस इंटरनेशनल के उपाध्यक्ष प्रिंस कंसल, जसबीर मोघा, संजीव शर्मा, रवि बख्शी, गौरव चौधरी, शीतल कत्याल, चंडी प्रसाद, जोली भारती, जितेंद्र कालड़ा, मुरली खन्ना, राजेश भगत, मुकेश शर्मा, अरविंद मौजूद रहे। संचालन रवि बख्शी व अरुण सूरी ने किया।