फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबन बहाली के बाद शिक्षकों का ट्रांसफर कर रहा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
निलंबन बहाली के बाद शिक्षकों का ट्रांसफर कर रहा विभाग
विज्ञापन

सहारनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर निलंबन के बहाने शिक्षकों के ट्रांसफर अन्य स्कूलों में करने का आरोप लगाया है। इस खेल में खंड शिक्षा अधिकारियों और बाबुओं की मिलीभगत होने की बात कही गई है।
कमिश्नर से शिकायत करने उनके कार्यालय पहुंचे पीकी निवासी शीशराम ने बताया कि उच्च न्यायालय ने बेसिक शिक्षकों के ट्रांसफर पर रोक लगाई हुई है। उनका आरोप है कि कुछ खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा शिक्षकों को निलंबित कराकर उनके विद्यालय बदल दिए जा रहे हैं, जो स्थानांतरण पर लगी रोक का उल्लंघन है। उनके पास एक नहीं अनेक उदाहरण हैं, जहां शिक्षकों को निलंबन के बाद बहाल किया गया और अन्य ट्रांसफर कर दिया गया। शीशराम ने बीते तीन साल में हुए निलंबन और बहाली की जांच कराने की मांग की है। यह भी आरोप है कि शिक्षकों को बिना कोई स्पष्टीकरण मांगे निलंबित किया गया है, जो नियमों की अवहेलना है। शीशराम ने बताया कि कमिश्नर के बाहर होने की वजह से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी है। उन्हें उम्मीद है कि कमिश्नर मामले का संज्ञान लेकर जांच कराएंगे और निलंबन की आड़ में स्थानांतरण का खेल खेल रहे अधिकारियों और बाबुुुओं को सबक सिखाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
जितने भी शिक्षकों को निलंबित किया गया है उनमें 90 फीसदी शिक्षकों के आपसी या प्रधान के साथ अनबन के थे। ऐसी स्थिति में स्कूलों का माहौल सही रखने के लिए शिक्षकों को दूसरे स्कूल में भेजा गया होगा और ऐसे दो या चार ही मामले होंगे। इसके अलावा बिना स्प्ष्टीकरण मांगे निलंबन के मामले तत्काल कार्रवाई से जुड़े होते हैं। निलंबन की आड़ में स्थानांतरण के खेल के आरोप निराधार हैं।
रमेंद्र कुमार सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें