फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस के दम में आगे रहीं बेटियां

Sun, 29 May 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Students celebrate success. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में सीबीएसई की ओर से शनिवार दोपहर जारी किए गए दसवीं के परिणाम में सीजीपीए 10 लेने वाले मेधावियों में लड़कियां आगे रही। हालांकि सीजीपीए 9 और 10 की ग्रेडिंग वाले मेधावियों में छात्रों और छात्राओं में बराबर की टक्कर रही।
विज्ञापन


शहर के सोफिया इंग्लिश मीडियम स्कूल, रेनबो स्कूल, पाइनवुड स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, सरस्वती विहार स्कूल, आशा मॉडर्न स्कूल, लार्ड महावीरा एकेडमी जैसे संस्थानों में ऐसे मेधावी अधिक रहे। जिले में सबसे ज्यादा देवबंद के दून वैली पब्लिक स्कूल के 23 छात्रों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किए हैं। 

सोफिया इंग्लिश मीडियम स्कूल में 10 सीजीपीए हासिल करने वालों में आकांक्षा गुप्ता, आकांक्षा चौहान, लायबा, प्रिंजल, तनवी, मानसी, आयुषी, मानसी, मेघा, मुस्कान, सृष्टि, आयुषी, वैष्णवी, दिव्या, महिमा, नूपुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


स्कूल में सर्वाधिक 21 बच्चों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया। रेनबो स्कूल में 20 छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए के साथ सफलता हासिल की। इनमें अंकिता, अनुभा, दीक्षा, अजीम, मुस्कान, सौम्या, चिराग, अक्षत, ध्रुव, पार्थ, सार्थक,  देवांश, प्रिया, सलोनी, सिमरन आदि ने 10 सीजीपीए हासिल किया।

पाइनवुड स्कूल में भी 20 मेधावियों ने 10 सीजीपीए के साथ सफलता हासिल की। इनमें आयुष, आकांक्षा, अक्षय, अर्चित, भारत, देवांश, मनस्वी, मेधा, मानसी, मुस्कान, निवेदिता, राजश्री, श्रेय, श्रुति, तिया, उधव, वंशिका, वृंदा आदि ने शामिल होकर नाम चमकाया।

दिल्ली पब्लिक स्कूल में 16 छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया। इनमें इप्सा, पुलकित, वंश, अर्जुन, अनन्या, नंदनी, अनुष्का, अर्पित, अर्जुन, अनुभव, अंशिका, वाणी, नैना, शिवी आदि शामिल है। 

आशा मॉडर्न स्कूल चंद्रनगर में नौ छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए पाया। इनमें राशि, अली, शुचि, मानसी, अंकुर, दीपांश, धीरज, आरजू, विदुषी आदि शामिल रहे। स्कूल की प्रबंधिका आशा जैन और प्रधानाचार्य दिव्य जैन ने बताया कि उनके यहां छात्र-छात्राएं दोनों ही आगे रहे। 

लार्ड महावीरा एकेडमी में 10 मेधावियों ने 10 सीजीपीए के साथ सफलता प्राप्त की। आयुषी, अक्षित, अंशिका, अर्पित, मानसी, राघव, ऋषभ, रितिक, सजल आदि शामिल रहे।

ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल के उपाध्यक्ष योगेश गुप्ता ने बताया कि उनके यहां चार विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए से सफलता हासिल की। इनमें अर्श, श्रेया, सुदित, शुभदीप शामिल है। 

सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 10 बच्चों ने 10 सीजीपीए हासिल किया। वहीं आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल में 10, स्प्रिंग बैल्स स्कूल में पांच, सेंट थॉमस में सात, केएलजी  में आठ और एमआरएस स्कूल में चार, एल्पाइन में एक एवं  डीएवी स्कूल में दो बच्चों ने 10 सीजीपीए हासिल कर स्कूल का नाम चमकाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें