फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी कार्यालय के बाहर आत्मदाह करने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय के बाहर आत्मदाह करने की चेतावनी
विज्ञापन

सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के विनय विहार निवासी फाइनेंसर से धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। फाइनेंसर ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर एसएसपी कार्यालय के बाहर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
विनय विहार निवासी अमिताभ कुनाल फाइनेंस का काम करते हैं। अमिताभ ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व एक निजी कंपनी में खुद का और कुछ लोगों का पैसा लगवाया था। कंपनी ने धोखाधड़ी कर उसकी भगवानपुर मंडावर स्थित जमीन को भी बेच दिया। पीड़ितों का पैसा नहीं लौटाया। रकम मांगने पर आरोपी घर आकर जान से मारने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन

गत 16 फरवरी को भी आरोपियों ने परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने निस्तारण की झूठी रिपोर्ट लगा दी। इससे पूर्व धोखाधड़ी से जमीन बेचने के मामले में भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है, जिसके लिए थाने के चक्कर लगाकर थक चुका है।
विज्ञापन

पीड़ित ने उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजकर एसएसपी कार्यालय के बाहर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। उधर, सीओ द्वितीय दुुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि पीड़ित उनके कार्यालय में आकर अपनी समस्याएं बताएं। जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें