फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल पूर्व ले जाई गई युवती को प्रेमी संग पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल पूर्व ले जाई गई युवती को प्रेमी संग पकड़ा
विज्ञापन

चिलकाना। फेसबुक पर हुए परिचय के बाद एक साल पूर्व बहला फुसला कर ले जाई गई युवती को उसके प्रेमी संग पुलिस ने पकड़ लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि जिला एटा निवासी रामकुमार पुत्र राधेश्याम की थाना चिलकाना क्षेत्र की युवती के साथ फेसबुक के माध्यम से मित्रता हो गई थी। इसके बाद युवक 13 मार्च 2020 को युवती को अपने साथ लेकर चला था। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस की एक टीम एक वर्ष से युवक-युवती को तलाश कर रही थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि युवक तथा युवती बस स्टैंड के पास खड़े हुए हैं। पुलिस ने दोनों को बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस युवती को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज रही है, साथ ही युवक के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें