फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लगाए गए थे चेतावनी बोर्ड, डूब क्षेत्र में डलवाए थे पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। गर्मियों में नहाते हुए नहर में डूबने की घटनाएं हर वर्ष सामने आती हैं। पूर्वी यमुना नहर में सबसे अधिक घटनाएं होती हैं। घटनाओं को रोकने के लिए पूर्व के वर्षों में प्रशासन, सिंचाई विभाग और पीडब्ल्यूडी द्वारा कई कदम उठाए गए।
पूर्व में ज्यादातर घटनाएं अंबाला रोड पर पुल के पास हुई हैं। यहां नहाने के लिए घाट बना है। पुल के उत्तरी क्षेत्र में नहर अधिक गहरी है। पूर्व के वर्षों में डूबने की घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने डूब क्षेत्र (गहराई वाली जगह) में कई ट्रक पत्थर डलवाए थे, जिससे गहराई को कुछ कम किया जा सके। इसके साथ ही चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए थे, जिसके बाद घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगा है। उसके बाद से घटनाएं अलग जगह हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार घटना चिलकाना रोड के बालपुर के पास घटी है। अदनान मंडी समिति रोड पर फलों की रेहड़ी लगाता था। अभी शादी नहीं हुई थी। वहीं साकिब कई दिन पहले काम से दिल्ली गया था। सोमवार सुबह ही सहारनपुर लौटा था। पीर वाली गली निवासी कलीम परिवार में तीसरे नंबर का था। मंडी समिति रोड पर वुड कार्विंग का काम करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें