श्री भगवती मेला परिसर में चल रही अंतर राज्यीय दंगल प्रतियोगिताओं का समापन पुरस्कार वितरण के साथ किया गया। दंगल में यूपी, उत्तरांचल, दिल्ली और हरियाणा के 60 से ज्यादा पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। वकार गंगोह को सर्वश्रेष्ठ बाल पहलवान के खिताब से नवाजा गया।
समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि दंगल बेहद लोकप्रिय खेल है। संरक्षण और प्रोत्साहन के अभाव में भी पहलवान कुश्ती में भारत की इज्जत थामे हुए हैं।
विधायक, प्रबंधक डा. राकेश गर्ग और उपप्रबंधक हितेष मित्तल द्वारा विजयी पहलवानों मुरसलीन सांगाठेडा, जग्गा महंगी, वकार गंगोह, जावेद नसीम कैराना, सुनील बागपत, राजू दिल्ली, बिट्टू नाजिम अम्बहेटा, दीपक पानीपत, अहसान, सुभाष गुहाना, शरीफ, जावेद कैराना, सावेज सांगाठेडा, आजम हमजागढ, सोनू दुधला, कार्तिक हरियाणा, बाबर गंगोह, नसीम सांगाठेडा, बाबर गंगोह, आद्दा सहारनपुर, प्रधान जलालाबाद, सोनू तीतरो, काला रुड़की को मेडल, जीती गई इनामी राशि और स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया।
दंगल के बाल पहलवान इंटर कॉलेज के छात्र वकार गंगोह को सर्वश्रेष्ठ बाल पहलवान के खिताब से नवाजा गया। दंगल प्रभारी सुहेल खान, पहलवान तहसीन, कुश्ती के निर्णायक खलीफा सूफी तहसीन, सैयद सारिक, खलीफा नवाब, गोकल खलीफा व अफसर गंगोह को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
समिति सदस्यों संदीप तायल, भारत गर्ग, अजय ऐरन, उमंग गर्ग, वीर सिंह भावुक, तरुण तायल, आसिफ अब्बासी, इरशाद हमीद, डॉ. वीर सिंह भावुक ने अतिथियों का स्वागत किया। श्री मंत्री संदीप तायल ने पहलवानों, दर्शकों के अलावा पुलिस प्रशासन का आभार जताया।