सहारनपुर में महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में महिला और पुरुषों की अलग-अलग पैदल चाल प्रतियोगिता कराई गई। पुरुष वर्ग में अक्षय और महिला वर्ग में सलोनी ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिस्ट बाबूराम सैनी ने हरी झंडी दिखाकर किया। पुरुषों की पांच किलोमीटर की पैदल चाल प्रतियोगिता में अक्षय कुमार ने पहला, फरमान अली ने दूसरा, सन्नी सैनी ने तीसरा, रोहित कुमार ने चौथा, संदीप कुमार ने पांचवां, अमित कुमार ने छठा स्थान पाया।
महिला वर्ग में सलोनी पहले, दीपांशी दूसरे, अलजेबा तीसरे, तरन्नुम चौथे, हिना पांचवें और सिमरन छठे स्थान पर रही। इससे पहले उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
इस मौके पर गुलाब सिंह राणा, यशपाल सिंह पुंडीर, लाल धर्मेंद्र प्रताप, संदीप रंधावा, शारिक हुसैन, रामशरण, अब्दुल अहद, राखी सिंह, सरिता रानी, प्रवीण यादव, रेशु बालियान, प्रियंका, आदि रहे।