सहारनपुर शहर की विभिन्न रामलीलाओं में राम वनवास और दशरथ मरण लीला का मनोहारी मंचन किया गया। प्राचीन श्री रामलीला कमेटी की ओर से बेहट रोड स्थित मैदान में चल रही रामलीला में राज्यसभा लीला, कृष्ण सुदामा चरित्र लीला का सुंदर चित्रण किया गया।
इससे पूर्व श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण की हाथी पर सवारी निकाली गई। प्रधान रजनीश गुप्ता, मंत्री माईदयाल मित्तल, चेयरमैन विनय जिंदल, अमित सिंघल, नीरज गर्ग, हितेष गर्ग, अमित गुप्ता, ऋषिपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
श्री राधाकृष्ण मंदिर क्लब की ओर से गांधी पार्क रामलीला में राम वनवास लीला का मंचन हुआ। मंथरा द्वारा कैकेई को समझाने और कोप भवन में दशरथ से दो वर मांगने का मंचन हुआ।
नवयुग सेवा समिति की ओर से केशव नगर में आयोजित रामलीला में केवट लीला और दशरथ मरण लीला का मंचन हुआ। उत्तर रेलवे नाटक क्लब की ओर से माल गोदाम रोड स्थित क्लब में चल रही रामलीला में दशरथ मरण लीला का मार्मिक मंचन हुआ।
प्रधान संजीव शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान अमित यादव, मोनू, यशपाल, मनोज चितकारा, अजय त्यागी, विशांत शर्मा, राजीव आनंद, सन्नी वशिष्ठ, विपिन सैनी, डा. प्रवीण कुमार, राहुल शाहू, गौरव चानना, हिमांशु बग्गा, सुनील कश्यप, जगदीश प्रसाद, सार्थक वालिया आदि मौजूद रहे।
मानवीय कल्याण समिति की ओर से लेबर कालोनी में चल रही रामलीला में राम बनवास और दशरथ मरण लीला का मंचन हुआ। भारतीय कला मंच रामलीला सभा द्वारा गोविंद नगर में चल रही रामलीला में राम वनवास लीला का मंचन हुआ, इस पर जैसे की समूचा पंडाल रो पड़ा।