फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासनादेश का इंतजार, कर रहे रणनीति तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख पदों का चुनाव कराने के लिए अभी शासन स्तर से निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन राजनीतिक दलों द्वारा रणनीति तैयार की जा रही है। प्रयास हो रहा है कि चुनाव की घोषणा से पहले ही बहुमत हासिल करने के लायक सदस्यों की संख्या जुटा ली जाए। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जिस तरह से तीसरे मोर्चे ने ताल ठोंक दी है, उससे यह चुनाव त्रिकोणीय मुकाबले में फंसना तय है।
विज्ञापन

दरअसल, सहारनपुर जिले में जिला पंचायत के कुल 49 सदस्य हैं। किसी भी पार्टी को अध्यक्ष पद हासिल करने के लिए कम से कम 25 सदस्यों का समर्थन प्राप्त करना होगा। हाल में ही हुई मतगणना के बाद जो समीकरण सामने आए, उसमें कोई भी पार्टी बहुमत तक नहीं पहुंची। भाजपा और बसपा के 14-14 सदस्य चुनाव जीते तो कांग्रेस आठ, निर्दलीय सात और एक सदस्य भाकियू का निर्वाचित हुआ।
भारतीय जनता पार्टी के नेता मंथन कर रणनीति तैयार करने में जुटे हैं। उधर, कांग्रेस और सपा नेताओं ने तीसरे मोर्चे का गठन कर लिया। तीसरा मोर्चा भी निर्दलीय सदस्यों और दूसरी पार्टी के सदस्यों से संपर्क बनाए हुए है। कांग्रेस और सपा नेताओं का स्पष्ट कहना है कि भाजपा और बसपा को जिला पंचायत अध्यक्ष पद हासिल करने से रोका जाएगा और तीसरे मोर्चे का ही अध्यक्ष निर्वाचित कराया जाएगा। इसको लेकर दोनों पार्टी के नेता बैठक कर चुके हैं और सदस्यों से संपर्क साध रहे हैं। हालांकि शासन की तरफ से अभी जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव करीब एक महीने टलने का अनुमान भी लगाया जा रहा है। इस लिहाज से प्रत्येक पार्टी को चुनावी रणनीति पर अमल करने में पूरा समय मिल जाएगा।
विज्ञापन

बसपा नेताओं ने भी बैठक कर किया मंथन
पंचायत चुनाव के नतीजों और आगामी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर दो दिन पहले ही बसपा नेताओं की बैठक हुई। उसमें बसपा नेताओं ने यही कहा कि पिछली बार भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद बसपा के पास था और इस बार भी बसपा ही जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें