फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की टीम के प्रयास से बंद पड़ा आक्सीजन का दूसरा संयंत्र भी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। राजकीय मेडिकल कॉलेज में सेना की टीम के अथक प्रयास के उपरांत काफी समय से बंद पड़ा ऑक्सीजन का दूसरा संयंत्र भी आज शुरू हो गया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में वर्तमान स्थितियों में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि कई दिनों के अथक परिश्रम के पश्चात भारतीय सेना की मेरठ डिवीजन से आई एक टीम ने मेडिकल कॉलेज के बंद पड़े दूसरे ऑक्सीजन संयंत्र को भी चालू कर दिया है। दोपहर के समय संयंत्र के शुरू होने के उपरांत शाम तक लगातार संयंत्र की कार्य क्षमता की मॉनिटरिंग की गई। कार्य के प्रति संतुष्ट होने के पश्चात सेना की टीम मेडिकल कॉलेज से रवाना हो गई। प्राचार्य ने बताया कि दोनों ऑक्सीजन संयंत्र आरंभ होने के पश्चात मेडिकल कॉलेज में 600 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन उत्पादित हो रही है। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री केयर फंड से आए ऑक्सीजन संयंत्र को भी इंस्टॉल करने के लिए इंजीनियर की टीम लगातार लगी हुई है। प्राचार्य ने ये भी बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑक्सीजन संयंत्रों के उत्पादन के पश्चात वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तथा सभी कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए ऑक्सीजन की उपलब्धता बनाए रखने के लिए लगातार गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें