फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल पहले जैसा ही रहा मतदान का रुझान

विज्ञापन
त्रिरस्तरी चुनाव में गंगोह के दूधला में भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी के गांव में वोटडालने जाते वोटर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण में हुए मतदान में सहारनपुर जनपद में पांच साल पहले जैसा ही रुझान रहा। वर्ष 2015 में सहारनपुर जिला मतदान में प्रदेश के टॉप 6 जिलों में शुमार हुआ था और इस बार भी पांच बजे तक हुए मतदान के आंकड़े में यही स्थिति रही और सहारनपुर जिला छठे नंबर पर रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, पांच साल पूर्व हुए मतदान में सहारनपुर जिला 81.06 प्रतिशत मतदान के साथ प्रदेश के टॉप 6 जिलों में शामिल रहा था। इसके अलावा 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान भी सहारनपुर जिला दूसरे नंबर पर रहा था। इस बार भी उम्मीद की जा रही थी कि पंचायत चुनाव में सहारनपुर नंबर वन की रैंक हासिल करेगा, लेकिन शां पांच बजे तक मतदान के आंकड़ों के मुताबिक पहले नंबर पर 69.75 प्रतिशत मतदान के साथ झांसी जनपद पहले नंबर पर रहा, जबकि 68 प्रतिशत मतदान के साथ महोबा दूसरे और 65.76 प्रतिशत मतदान के साथ गाजियाबाद तीसरे नंबर पर रहा। सहारनपुर जिला शाम पांच तक 64.27 प्रतिशत मतदान के साथ छठे नंबर पर रहा।
सायं पांच तक मतदान में आगे रहे जनपद
- नौ बजे तक ----- बरेली में 12 प्रतिशत, सहारनपुर 11.87, हरदोई व जौनपुर 11 प्रतिशत, हाथरस 10.02 प्रतिशत और आगरा व गाजियाबाद 10- 10 प्रतिशत रहा।
- 11 बजे तक ---- गाजियाबाद 28 प्रतिशत, सहारनपुर 24.69 प्रतिशत, रायबरेली 23.87, झांसी 23.36 और बरेली 23 प्रतिशत रहा।
- 01 बजे तक ---- झांसी में 40.48 प्रतिशत, गाजियाबाद 40, आगरा 39.67 प्रतिशत, बरेली 39.05 प्रतिशत, संत कबीरनगर 37.55, हरदोई 37.75 और सहारनपुर 37.48 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

- 03 बजे तक ---- झांसी 55.80 प्रतिशत, बरेली 54.70, गाजियाबाद 53.39, महोबा 53 और सहारनपुर 51.94 प्रतिशत।
- 05 बजे तक ---- झांसी में 69.75 प्रतिशत, महोबा 68, गाजियाबाद 65.75, बरेली 65.15, हाथरस 64.60 प्रतिशत और सहारनपुर 64.27 प्रतिशत रहा।

त्रिस्तरीय चुनाव के लिये वोट डालने के लिये प्राथमिक विद्यालय फंदपुरी में लगी महिलाओं की लंबी ला?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें