फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों के रिक्त पदों पर मतदान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में ग्राम प्रधान के रिक्त पदों पर सोमवार को मतदान होगा। पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थल पर पहुंच गई हैं। विकासखंड गंगोह एवं बलियाखेड़ी की दो ग्राम सभाओं में प्रधान पद के लिए मतदान होगा। वोटों की गिनती 21 दिसंबर को होगी। मतदान सुबह आठ से शाम पांच बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि गंगोह के गांव दैदनोर और बलियाखेड़ी के गांव फिराहेड़ी में प्रधान पद के लिए मतदान होगा। मतदान शांतिपूर्वक और निष्पक्ष कराने के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। बलियाखेड़ी में उप कृषि निदेशक राकेश कुमार जोनल और वन क्षेत्राधिकारी शाकंभरी रेंज रामनारायण किमोठी को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया है। गंगोह में उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव को जोनल और वन क्षेत्राधिकारी बड़कला रेंज बादशाही बाग राजेंद्र प्रसाद ध्यानी सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें