फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों पर मतदान 20 दिसंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
चार ग्राम प्रधान और 85 ग्राम पंचायत सदस्यों का होगा उप चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर होने वाले उपचुनाव के लिए निर्वाचन एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। इन पदों के लिए 12 दिसंबर को नामांकन, मतदान 20 दिसंबर और मतगणना 21 को होगी। जनपद में चार प्रधान एवं 85 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों के लिए उप चुनाव होना है।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगर निकाय) अखिलेश सिंह ने मंगलवार को इसके लिए आदेश जारी किए हैं। उन्होंने चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। उप चुनाव के लिए 12 दिसंबर को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि है। 13 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच और 14 दिसंबर को नाम वापसी हो सकती है। उसी दिन चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा। 20 दिसंबर को मतदान और 21 दिसंबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें