फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार संघ चुनाव के लिए मतदान संपन्न, आज घोषित होगा परिणाम

विज्ञापन
सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में वोट डालते अधिवक्ता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन सिविल कोर्ट के वार्षिक चुनाव में शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। सुबह दस बजे से शुरू हुए मतदान में करीब 91 प्रतिशत (1205 मतदाता) अधिवक्ताओं ने वोटिंग की। इस दौरान बैलेट पेपर की फोटो खींचते हुए एक मतदाता का मोबाइल चुनाव अधिकारियों ने जब्त कर लिया। शनिवार सुबह नौ बजे से मतगणना होगी और शाम तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस चुनाव में दो गुटों के उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें ठाकुर बिशंबर सिंह पुंडीर गुट से अध्यक्ष पद के लिए ठाकुर राजेंद्र सिंह चौहान और प्रगतिशील अधिवक्ता मंच से अध्यक्ष पद के लिए रविंद्र सिंह तोमर और उनके पैनल के अन्य उम्मीदवार शामिल हैं। कुल 11 सीटों के लिए 23 उम्मीदवारों के लिए यह मतदान संपन्न हुआ।
मुख्य चुनाव अधिकारी सुधीर कुमार शर्मा, चुनाव अधिकारी आशुतोष सहगल, प्रणय आदियान, मुनव्वर हसन, सुनील पुंडीर, अक्षय मित्र वत्स सहित अन्य की निगरानी में मतदान कराया गया।
विज्ञापन

मतदान के लिए चार बूथ बनाए गए थे। बूथ नंबर एक पर 330 में से 308, बूथ नंबर दो पर 330 में से 319, बूथ नंबर तीन पर 330 में से 299 और बूथ नंबर चार पर 331 में से 279 मतदाताओं ने वोटिंग की। मतदान के बाद दोनों गुटों के उम्मीदवार अपनी अपनी जीत के दावे करते रहे। वहीं, वोटिंग से पहले भी मतदाता अधिवक्ताओं को लुभाने के प्रयास में प्रत्याशी और समर्थक जुटे रहे।

सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में वोट डालने के लिये अपील करते दोनो गुट- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें