सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान की संशोधित समय सारिणी जारी की है। प्रक्रिया निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी से 2026 को किया जाएगा।
जारी समय सारिणी के अनुसार ग्राम पंचायत के किसी भाग, अन्य पंचायत या नगरीय निकाय में शामिल होने की स्थिति में विलोपन एवं मतदाता सूची के प्रिंट करने की कार्रवाई और बीएलओ को स्टेशनी, कार्य क्षेत्र का आवंटन 18 जुलाई से 18 अगस्त किया जाएगा। इसके बाद बीएलओ घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण, हस्तलिखित पांडुलिपि 19 अगस्त से 29 सितंबर तक तैयार करेंगे।
एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके मतदाताओं नाम भी सूची में शामिल किए जाएंगे। सूची में ऑनलाइन आवेदन 19 अगस्त से 29 सितंबर तक किए जा सकते हैं। आवेदनों का घर-घर जाकर सत्यापन 23 से 29 सितंबर तक होगा। निर्वाचक गणना पत्र के आधार पर संशोधन, विलोपन आदि की हस्तलिखित पांडुलिपि तैयार करने की समय सीमा 30 सितंबर से छह अक्टूबर है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के अन्य कार्य पूर्व कार्यक्रम के तहत ही रहेंगे।