फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र की उन्नति के लिए हर सूरत में करें मतदान

विज्ञापन
सरदार अवतार सिंह - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सहारनपुर जिले में सोमवार को मतदान होगा। ऐसे में हम सभी का दायित्व है कि हम अपने सभी काम छोड़कर सबसे पहले बूथ पर जाकर मतदान करें ताकि हम प्रदेश को विकास करने वाली एक अच्छी सरकार दे सके। सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने अपील की कि राष्ट्र की उन्नति के लिए खुद वोट करें और दूसरों को भी मतदान केंद्र पर जाकर वोट देने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

वोट की ताकत पहचाने और मतदान करें
कोर्ट रोड ज्वेलर्स एसोसिएशन सहारनपुर के अध्यक्ष गौतम शंकर सिंघल का कहना है कि व्यक्तिगत फायदा न देखते हुए समाज और राष्ट्र की उन्नति के नजरिए से वोट करना चाहिए। हरेक को अपने वोट की ताकत पहचाननी होगी। इसलिए जागरूकता के साथ मतदान जरूर करें। उन्होंने कहा कि हर एक बहुमूल्य वोट लोकतंत्र की गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने में योगदान देगा।
मतदान कर निभाएं जिम्मेदार नागरिक की भूमिका
नकुड़ आर्य समाज के प्रधान अभय सैनी एडवोकेट का कहना है कि राष्ट्र हित में योगदान देने के लिए सभी को मतदान करना चाहिए। साथ ही हमें जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए और लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करना चाहिए।
विज्ञापन

मतदान के यज्ञ में करे अपनी वोट की आहुति
सरसावा के नागरिक सुरक्षा कोर के पूर्व चीफ वार्डन सरदार अवतार सिंह का कहना है कि मतदान एक ऐसा यज्ञ है जिसमें समस्त मतदाताओं को अपने मत की आहुति समाहित करनी है। जिस प्रकार यज्ञ से निकलने वाली ऊर्जा वातावरण को शुद्ध करती है, उसी प्रकार मतदान के उपरांत चुनी गई सरकार भी देश प्रदेश को तरक्की के मार्ग पर ले जाने का काम करती है। संविधान का सम्मान करते हुए हम सभी को मतदान करना चाहिए, जिससे देश की स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रक्रिया जागृत रह सके।
लोकतंत्र का आधार स्तंभ है मतदान
भारत विकास परिषद मेन शाखा देवबंद की पूर्व महिला संयोजिका नेहा तायल का कहना है कि मतदान लोकतंत्र का आधार स्तंभ है। एक अच्छा मत प्रतिशत एक अच्छी सरकार को चुनने में मदद करता है। अगर सभी लोग मतदान नहीं करेंगे तो गलत लोग भी चुन कर सत्ता में पहुंच सकते हैं। जिसका खामियाजा हम सभी को उठाना पड़ेगा इसलिए नागरिकों को चाहिए कि वे अधिक से अधिक मतदान करें।

नेहा तायल- फोटो : SAHARANPUR

अभय सैनी- फोटो : SAHARANPUR

गौतम शंकर सिंघल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें