स्वयंसेवकों ने चलाया नशा विरोधी जागरूकता अभियान
नकुड़। केएलजीएम इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के रणदेवी गांव में चल रहे विशेष शिविर के तीसरे दिन नशा विरोधी जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें स्वयं सेवकों ने मुख्य मार्गों पर रैली निकाली साथ ही घर-घर जाकर लोगों को नशा के खिलाफ जागरूक किया।
विद्यालय के एनएसएस प्राभारी ध्रुव प्रकाश सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने लोगों को नशा न करने की शपथ भी दिलाई। रैली को गांव रणदेवी गांव के जूनियर हाईस्कूल के प्राध्यापक राजेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी विषय पर संगोष्ठी का आयोजन भी हुआ। इसमें सेवानिवृत्त प्राध्यापक रामकुमार शर्मा, अनूप सिंह, कुलदीप सिंह, दुष्यंत, प्रिंस शर्मा, निखिल, अलीशा,अलका, अंजू आदि रहे।