फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी ने जीती प्रतियोगिता

विज्ञापन
भूतेश्वर मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूनामेंट में विजेता टीम ट्राफी के साथ - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर हुई सेठ घनश्यामदास गुप्ता मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी विजेता बनी है। विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी ने फाइनल मुकाबले में एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी को आठ विकेट से हराया।
विज्ञापन

विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 18.3 ओवर में 101 रन पर सिमट गई। इनमें अजमल ने 41 रन बनाए। विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी के लिए अब्दुल ने तीन तथा हर्ष और मनीष ने दो-दो विकेट लिए। 102 रन का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 13.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मनीष ने नाबाद 59 रन बनाए। एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी की ओर से अजमल को एक विकेट मिला। मैन ऑफ द मैच मनीष को चुना गया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट शहनवाज मालिक, बेस्ट बैट्समैन मयंक गोंडवाल, बेस्ट बॉलर मोहम्मद अनस को चुने गए। समापन अवसर पर विजय गुप्ता, संजय गुप्ता, लतीफ़ उर्र हमान, साजिद उमर, नरेंद्र कौशिक, अवनीश मंदोलिया, रणधीर कपूर, मोहसिन सैफी, राजीव गोयल उर्फ टप्पू, सचिन, विनय, मृदुल गर्ग, भूपेंद्र कच्छल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें