भूतेश्वर मैदान पर चल रहे क्रिकेट टूनामेंट में मैनऑफ दा मैच प्रदान करते कोच
- फोटो : SAHARANPUR
देहरादून को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची विश्वामित्र एकेडमी
सहारनपुर। श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित ऑल इंडिया अंडर-19 कलर ड्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें गंगोह की विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी ने जीएसआर क्रिकेट एकेडमी देहरादून को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने को मैदान पर उतरी जीएसआर क्रिकेट एकेडमी देहरादून की टीम के बल्लेबाज कोई खास कमाल नहीं कर सके। देहरादून की टीम निर्धारित 20 ओवर में मात्र 105 ही रन बना सकी। इनमें कार्तिक ने सर्वाधिक 28 रन का योगदान दिया। विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी के लिए अयान और अजय ने तीन-तीन तथा आकिब ने दो विकेट लिए। 106 रन का लक्ष्य लेकर बल्लेेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 8.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस प्रकार विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी ने यह मुकाबला आठ विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विश्वामित्र एकेडमी के लिए हनी ने 60 और अयान ने 31 रन बनाए। देहरादून के लिए सत्यम और अनिकेत ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच अयान को चुना गया। मैच के दौरान सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष साजिद उमर, मीडिया प्रभारी सैयद मशकूर, राजीव गोयल उर्फ टप्पू, रणधीर कपूर, विनय कुमार, मोहसिन, रविश, सचिन सैनी, मृदुल गर्ग आदि मौजूद रहे।