फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिजीशियन के पास पहुंच रहे 60 फीसदी मरीजों को वायरल फीवर

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी के बाहर खड़े मरीज। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मौसम परिवर्तन के साथ वायरल फीवर का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। लगभग प्रत्येक घर में लोग इससे पीड़ित है। एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन पहुंच रहे करीब 500 मरीजों में से 60 से 70 फीसदी मरीज वायरल फीवर के हैं। इतना ही नहीं अपर निदेशक/प्रमुुख अधीक्षक चिकित्सा डॉक्टर एसके वार्ष्णेय तक वायरल फीवर की जकड़ में हैं।
विज्ञापन

सोमवार को एसबीडी जिला अस्पताल में फिजीशियन की ओपीडी के बाहर मरीजों की कतारें लगी नजर आईं। वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर अनिल कुमार वोहरा ने बताया कि मौसम परिवर्तन और खानपान में लापरवाही के कारण वायरल फीवर के मरीज अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के ही फिजीशियन डॉक्टर कुनाल जैन ने बताया कि उनके पास पहुंचने वाले मरीजों में 60 से 70 फीसदी मरीज वायरल फीवर के पहुंच रहे हैं। बुखार तीन से चार दिन तक चल रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हीं के परिवार में करीब आधा दर्जन सदस्य वायरल फीवर की चपेट में हैं। आम आदमी ही नहीं, अपर निदेशक/प्रमुख अधीक्षक चिकित्सा डॉक्टर एसके वार्ष्णेय को भी करीब 10 दिन से वायरल फीवर है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब प्रभारी जेपी चाहर ने जांच में सामान्य वायरल के सामने आने की बात कही।
टाइफाइड के भी 30 फीसदी मामले
वायरल के साथ ही टाइफाइड के मरीज भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। डॉक्टर कुनाल ने बताया कि सफाई नहीं अपनाने तथा दूषित खानपान की वजह से टाइफाइड फैलता है। सालभर टाइफाइड के मरीज आते हैं। इन दिनों इनकी संख्या थोड़ी बढ़ी हुई है।
विज्ञापन

वायरल फीवर के लक्षण
- नाक का बंद होना, खांसी, सिरदर्द, दस्त लगना।
- बुखार का बहुत तेज और फिर कुछ देर के लिए कम होना।
- शरीर में अत्यधिक थकान का महसूस होना।
- मांसपेशियों और जोड़ो में दर्द का होना।
- अत्यधिक ठंड का लगना।
बचाव के लिए यह करें
- वायरल से ग्रसित मरीज खांसते और छींकते समय मुंह पर कपड़ा रखें।
- कोल्ड ड्रिंक्स, पेस्ट्री, आइसक्रीम खाने से बचें।
- सुबह शाम ठंड और दोपहर में गर्मी के बीच सावधानी बरतें।
- मरीज की खांसी और छींक की चपेट में आने से बचें।
- बेवजह भीड़भाड़ वाली जगहों जैसे अस्पताल, रेलवे स्टेशन, मॉल, बस अड्डा जाने से बचें।

मरीज की जांच करते फिजीशियन।- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में ओपीडी के बाहर लगी कतार।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें