फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गर्मी से पहले ही वायरल, डायरिया ने नौनिहालों को जकड़ा

विज्ञापन
एसबीडी जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती बच्चे।  - फोटो : बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर मतदाता सूची में नाम जांचते अधिवक्ता।
विज्ञापन
सहारनपुर। गर्मी शुरू होने से पहले ही नौनिहालों को वायरल डायरिया ने जकड़ लिया है। एसबीडी जिला अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ ओपीडी में रोजाना आठ से दस बच्चे वायरल, डायरिया से पीड़ित आ रहे हैं। इसे ठीक होने में चार से पांच दिन का समय लग रहा है।
विज्ञापन

इस बार गर्मी समय से पहले ही दस्तक दे रही है। पिछले कई दिन से मौसम में खासा बदलाव आया है। बदलते मौसम में बीमारियां भी बढ़ने लगीं हैं। इस समय एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी एक हजार से अधिक हो रही है। अगर बाल रोग विशेषज्ञ ओपीडी की बात करें तो यहां 80 से अधिक बच्चे आ रहे हैं। इनमें आठ से दस बच्चे ऐसे हैं, जिनमें वायरल, डायरिया की शिकायत मिल रही है। वार्ड में आठ बच्चे भर्ती हैं, जो अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित हैं।
एसबीडी जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सफल कुमार ने बताया कि सर्दी कम होने पर छोटे बच्चों को अभिभावक फर्श पर खेलने के लिए छोड़ देते हैं। इससे वह कोई भी वस्तु मुंह में डाल लेते हैं। संक्रमित व दूषित चीजें मुंह में जाने से बच्चों को बीमार कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव
- बच्चे में पानी की कमी न होने दें
- खानपान में बासी चीजों का इस्तेमाल न करें
- पानी उबालकर ठंडा कर लें, वहीं पीने को दें
- बच्चों को गंदे फर्श पर न खेलने दें। साफ-सफाई का ध्यान रखें
- फर्श या खुले में पड़ी कोई भी चीज बच्चा मुंह में नहीं डालने पाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें