फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: विपिन हत्याकांड का खुलासा, दोस्त ने रिश्तेदार के साथ मिलकर की थी हत्या, सामने आई ये वजह

Mon, 20 Jul 2026 09:33 PM IST
Pratyush Sharma न्यूज़ नेटवर्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के कुतुबपुर गांव के विपिन हत्याकांड को प्रेम-प्रसंग के चलते अंजाम दिया गया था। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सरसावा थाना पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, भाई की साली से बात करने पर दोस्त ने ही अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर विपिन की हत्या की थी। हत्यारोपियों के कब्जे से मृतक की मार्कशीट, आधार कार्ड और हत्या में प्रयुक्त गमछा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

17 जुलाई को कुतुबपुर गांव निवासी विपिन का शव खेत में पड़ा मिला था। इस मामले में परिजनों की तरफ से ढिक्का गांव निवासी निक्की, कुतुबपुर गांव निवासी राहुल, मन्नू और विशाल के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई थी गई थी। थाना प्रभारी प्रवेश शर्मा मामले की जांच कर रहे थे। जांच के बाद आरोपी मोबिन और रहमान को टाबर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। नामजद चारों आरोपियों की भूमिका की जांच चल रही है।

विज्ञापन

भाई की साली से शादी करना चाहता था आरोपी
एसपी देहात मयंक पाठक के अनुसार, पूछताछ में मुख्य आरोपी मोबिन और विपिन अच्छे दोस्त थे। आरोपी मोबिन उसे अपनी रिश्तेदारी में भी लेकर जाता था। शामली जिले के जंदहेड़ी गांव में आरोपी मोबिन की रिश्तेदारी है। वहां पर भी विपिन गया था। पुलिस के अनुसार, विपिन की मोबिन के भाई की साली से दोस्ती हो गई। दोनों आपस में बात करने लगे। आरोपी मोबिन ने विपिन को उससे दूर रहने के लिए कहा। क्योंकि मोबिन उससे शादी करना चाहता था। विपिन को कई बार मना किया कि उससे बात न करें, लेकिन वह चोरी-छिपे बात करता था। इसीलिए आरोपी ने विपिन की हत्या की योजना बनाई।
विज्ञापन

इस तरह दिया हत्याकांड को अंजाम
विपिन की हत्या के लिए आरोपी मोबिन ने अपने रिश्तेदार शामली के जंदहेड़ी निवासी रहमान को भी अपने साथ ले लिया। योजना के तहत 17 जून को मोबिन और रहमान कुतुबपुर गांव के रास्ते पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने नशा करने के बहाने से विपिन को बुला दिया। इसके बाद तीनों बाइक पर बैठकर थोड़ी दूर गन्ने के खेत में शीशम के पेड़ के नीचे जाकर बैठ गए। नशे के दौरान आरोपी ने कहा कि मेरी रिश्तेदारी में लड़की से बात करना छोड़ दें। इसी बात को लेकर उनके बीच गाली-गलौच हो गई। तब आरोपी मोबिन ने गमछे से विपin का गला दबा दिया। जब वह छटपटाने लगा, तभी रहमान ने उसके पैर पकड़ लिए। दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। वहां से भागते समय आरोपियों ने विपिन को मोबाइल और अन्य सामान भी लिया, जिसे रास्ते में फेंक दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें