फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपिन हत्याकांड : चार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Sun, 19 Jul 2026 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा। कुतुबपुर गांव के विपिन हत्याकांड में पुलिस ने चार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसके साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गले घोंटकर की पुष्टि हुई है। पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार शाम गांव कुतुबपुर निवासी विपिन का शव गन्ने के खेत में मिला था। मृतक के गले पर चोट के निशान मिले थे। इसके साथ ही कान से भी खून आ रहा था। शनिवार को मृतक के पिता बृजपाल ने थाने में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने गांव कुतुबपुर निवासी राहुल, मन्नू एवं विशाल और गांव ढिक्का निवासी निक्की के खिलाफ हत्या सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। हालांकि, अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया कि विपिन के गला घोंटकर मारने की पुष्टि हुई है। शनिवार को विपिन का अंतिम संस्कार कर दिया है।
उधर, एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि पुलिस ने वारदात के हर बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और अन्य तथ्यों को जुटाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें