फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वीआईपी नंबर 0001 के लिए लगी बोली, 7.02 लाख में खरीदा

Tue, 14 Oct 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कहते हैं कि शौक बड़ी चीज है। कुछ लोग अपने शौक को पूरा करने के लिए कीमत नहीं देखते। जिले के एक कार मालिक ने 7.02 लाख रुपये में अपनी कार के लिए वीआईपी नंबर 0001 खरीदा है। यह नई सीरीज में अब तक का सबसे महंगा नंबर है।
विज्ञापन

महंगी कार के साथ-साथ जिलेवासी वीआईपी नंबर लेने में भी पीछे नहीं हैं। संभागीय परिवहन विभाग ने 15 सितंबर से यूपी-11डीसी की नई सीरीज शुरू की थी। तभी से नए नंबरों की नीलामी चल रही। वहीं, शहर के शौकीनों ने फैंसी नंबर पाने के लिए वेबसाइट पर बोली लगानी शुरू कर दी। वीआईपी नंबरों के लिए आवेदकों ने बोली लगाई। 0002 से लेकर 0009 नंबर एक-एक लाख रुपये में बिके। खास बात यह है कि वीआईपी 0001 नंबर को पाने के लिए 11 आवेदक लाइन में थे। सभी ने बढ़ चढ़कर बोली लगाई। इस नंबर के लिए सबसे महंगी बोली 1.29 करोड़ रुपये की कार खरीदने वाले व्यक्ति ने लगाई है। इस व्यक्ति ने 7.02 लाख रुपये देकर वीआईपी नंबर 0001 को खरीदा है। इतना ही नहीं कार को रजिस्टर्ड करा लिया है। एक घंटे के अंदर ही धनराशि जमा कराई।

विभाग ने 551 नंबरों से कमाए 39.90 लाख रुपये
संभागीय परिवहन विभाग ने 15 सितंबर से अब तक 551 नंबरों की बिक्री की है। इनसे विभाग को 39 लाख 90 हजार रुपये का राजस्व मिला है। दीपावली बाद नंबरों की बिक्री खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन






नई सीरीज की ऑनलाइन बुकिंग की जा रही है। लोग अपने नंबरों को बुक करा रहे हैं। ऊंची बोली लगाने वाले के नाम फैंसी नंबर आवंटित किया जाता है। वीआईपी 0001 नंबर सबसे महंगा बिका है।
विज्ञापन


संदीप जायसवाल, कार्यवाहक सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें