फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसवीर की जगह विमला को फिर बनाया प्रत्याशी

Thu, 29 Dec 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की ओर से घोषित प्रत्याशियों की सूची में रामपुर मनिहारन सीट पर फेरबदल हुआ है। इस सुरक्षित सीट पर जसबीर वाल्मीकि की जगह विमला राकेश को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन


हालांकि जसबीर के मैदान में रहने से वाल्मीकि मतदाताओं को सपा आसानी से जोड़ सकती थी। विमला राकेश हरौड़ा सीट से छह बार जीत कर विधानसभा पहुंची हैं, ऐसे में सपा ने उन पर विश्वास जताया है।

सपा की पहली सूची में पूर्व विधायक विमला राकेश को सपा ने प्रत्याशी बनाया था। मगर, बीच में हुए फेरबदल में पार्टी ने विमला की जगह जसबीर पर दांव खेला। हालांकि रामपुर सीट पर मुस्लिमों के साथ वाल्मीकि गठजोड़ के जरिये बसपा और भाजपा को अच्छी टक्कर दी जा सकती थी।
विज्ञापन


उधर, बसपा के बेस वोट पर सेंधमारी के लिए सपा ने विमला राकेश को मैदान में उतारा है। हालांकि फिलहाल के माहौल में सपा को इस टिकट बदलने से कोई विशेष फायदा होता नहीं दिख रहा है।

कारण, इस सीट पर लगातार दो बार से बसपा विधायक रविंद्र मोल्हू मजबूत स्थिति में हैं और दलित मतों पर पूरी दावेदारी रखते हैं। सुरक्षित सीट पर मुुस्लिमों का रुझान जरूर महत्वपूर्ण हैं। हालांकि टिकट बदलने के बार सपा में ही गुटबाजी का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें