फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह बार विधानसभा पहुंची विमला

Mon, 20 Feb 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विधानसभा - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सहारनपुर जिले से विधायक चुने जाने वाले किन्हीं सात प्रत्याशियों का मुकद्दर ईवीएम में बंद है, जिनका परिणाम 11 मार्च को आना है। किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा और कौन खाएगा मात।
विज्ञापन


यह तो वक्त ही बताएगा, मगर पिछले 65 साल में जिले में 17 बार हुए विधान सभा के चुनाव और उप चुनाव का इतिहास उठाकर देखा जाए तो अभी तक कुल 59 लोग चुनकर विधान सभा पहुंचे हैं।

बेशक विधायक बने लोगों में 90 फीसदी पुरुष हों, मगर सबसे अधिक छह बार विधायक बनने का सौभाग्य महिला को मिला है। जनपद से अभी तक विधायक चुने गए लोगों की कुल संख्या 59 है, जिनमें से महिलाएं मात्र छह हैं।
विज्ञापन


यहां सबसे अधिक बार विमला राकेश को विधायक बनने का मौका मिला। उन्होंने अपना पहला चुनाव 1977 में  हरौड़ा सीट से जनता पार्टी के टिकट पर जीता था। इसके बाद वह 1980, 1985, 1989, 1991 और एक बार 2003 में उप चुनाव में जीतीं।

उनके बाद पांच बार विधायक बनने वालों में महमूद अली खान का नाम शामिल है, जो पहले विधान सभा चुनाव 1952, 1957, 1967, 1969 और 1974 में विधायक बने।

इनके बाद ठाकुर यशपाल सिंह, शकुंतला देवी, राम सिंह मांडेबांस और महावीर सिंह को चार-चार बार विधायक बनने का मौका मिला। इनके अलावा जगदीश राणा, डॉ. धर्म सिंह सैनी, ठाकुर फूल सिंह, मो. असलम और कंवरपाल सिंह तीन-तीन बार विधायक चुने गए।

दो और एक बार विधायक चुने गए लोगों की फेहरिस्त लंबी है। उधर, जिले में अभी तक कुल छह महिलाएं विधायक चुनी गई हैं। सबसे पहले विधायक बनने वाली महिला शकुंतला देवी थी, जिन्होंने 1962 में सीट जीती थी।

हालांकि उन्होंने पहला चुनाव 1957 में लड़ा था। 1993 में शशी बाला पुंडीर और रानी देवलता यहां जिले से महिला के रूप में विधायक चुनी गईं। 1996 और 2002 में बसपा सुप्रीमो मायावती हरौड़ा सीट से दो बार विधायक चुनी गईं और सूबे की मुख्यमंत्री बनीं। छठा नाम सत्तो देवी का है,

जिन्होंने नागल सीट से उप चुनाव जीता था। सबसे हैरत की बात यह है कि जिले में विधायक बनी कुल छह महिलाओं में चार दलित रही हैं। जिनमें मायावती, विमला राकेश, शकुंतला देवी और सत्तोदेवी का नाम शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें