फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पेयजल परियोजनों पर की नारेबाजी

विज्ञापन
जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। छह महीने से ठप पड़ी पेयजल आपूर्ति के विरोध में शनिवार को मायापुर रूपपुर के ग्रामीणों ने पेयजल परियोजना पर पहुंचकर जल निगम के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। भीड़ हाईवे जाम करने पर उतारू हो गई थी। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने ग्रामीणों को समझा कर हाईवे से हटाया।
विज्ञापन

बादशाहीबाग में स्थित जल निगम की पेयजल परियोजनाओं से बादशाहीबाग समेत मायापुर रूपपुर, शफीपुर व गंजीपुर गांवों में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। इनमें से एक पेयजल परियोजना 6 महीने से खराब है, जबकि दूसरी परियोजना से भी पिछले डेढ़ माह से बंद पड़ी है। इससे पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे करीब 10 हजार की आबादी पेयजल के लिए तरस रही है। ग्रामीणों का आरोप है, कि कई बार मौखिक व लिखित रूप से जल निगम के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं कि जा रही। समस्या का समाधान करने में लापरवाही बरत रहे जल निगम के खिलाफ शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने पेयजल परियोजना पर पहुंचकर जल निगम के खिलाफ नारेबाजी की। इसी बीच विभागीय जेई से बात की गई तो उन्होंने बजट कारणों का हवाला देकर परियोजनाओं को ठीक कराने से इंकार कर दिया। इससे ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने बादशाहीबाग में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। स्थानीय पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भीड़ को समझाकर हाईवे से हटाया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में महावीर सिंह, दिलदार, सालिम, फहीम, लोकेश, जिशान, हरिओम, महताब, रिंकू, आरिफ, याकूब, सावेज, नाजिम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

परियोजनाओं को ठीक कराकर जल्द ही आपूर्ति सुचारु कराई जाएगी। - नरेश गुप्ता, एसडीओ जलनिगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें