फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशाखोरी के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। महमूदपुर के ग्रामीणों ने नशाखोरी के खिलाफ अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इसमें उन्होंने पुलिस से सहयोग मांगा। थाना मिर्जापुर के क्षेत्र के महमूदपुर गांव में बुधवार की शाम राशिद प्रधान व इश्तियाक प्रधान आदि जिम्मेदार लोगों ने ग्रामीणों की सार्वजनिक मीटिंग बुलाई, जिसमें नशाखोरी को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि उनके गांव समेत क्षेत्र में चरस, स्मैक और अवैध शराब का कारोबार बड़े पैमाने पर हो रहा है। नशीले पदार्थ की आसानी से उपलब्धता से युवा पीढ़ी बड़ी संख्या में नशे की गर्त में जा रही है। खुलेआम नशीले पदार्थ गांव की गलियों में बेचे जा रहे हैं। नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी कराने के लिए आगे आने की जरूरत है, जिस पर सभी ग्रामीणों ने एक मत होकर सहमति जताई। ग्रामीणों ने मीटिंग में थाना प्रभारी मिर्जापुर वीरेशपाल गिरी को भी बुलाया और नशाखोरी के खिलाफ शुरू करने जा रहे अभियान में सहयोग मांगा। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। मीटिंग में चौधरी रिजवान, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद हाशिम, राशिद, चौधरी हारून, सुरेश नेता, मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद आलिम, मोहम्मद इलियास, हफीज, शहजाद, हाजी अख्तर, याकूब, इस्लाम चौधरी, नूर शाह, नौशाद मिर्जा आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें