फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बाल्लू के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरो (सहारनपुर)। आठ इंडिया मार्का हैंडपंप के खराब होने से ग्राम बाल्लू के ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर डीएम से हैंडपंपों को ठीक कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण जिंदा हसन, नरेश सैनी, सुलेमान, सतीश सैनी, राज कुमार वाल्मीकि, हाजरा, साबरा, संजीदा, अफसाना, फरीदा आदि ने कहा ग्राम बाल्लू में आठ माह से आठ इंडिया मार्का नल खराब पड़े हैं। इसके चलते ग्रामीणों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। गांव में सौ फुट गहराई के जलस्तर पर भी पानी पीने योग्य नहीं है। ग्रामीणों ने कहा ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव को खराब हैंडपंप को ठीक कराने के लिए कई बार कहा, परंतु ठीक नहीं कराया। गर्मी के इस मौसम में ग्रामीणों काफी दूर से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। पंचायत के सचिव जयप्रकाश वर्मा ने बताया कि लॉकडाउन में नल ठीक नहीं हो पाए। कुछ नलों का रिबोर होना है और कुछ नलों की मरम्मत कराकर शीघ्र ही नलों को ठीक कराने का प्रयास किया जाएगा। जबकि ग्राम प्रधान पति मौलाना तनवीर हसन ने कहा नलों की मरम्मत के लिए तकनीशियन को भेजा, परंतु ग्रामीणों ने नल ठीक नहीं कराए। खंड विकास अधिकारी गंगोह सीपी सिंह ने बताया कि मामले की जांच एडीओ पंचायत को गांव भेज कर कराई जा रही है। पानी की किल्लत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें