फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

81 रक्तवीरों ने किया रक्तदान, बचाएंगे सैकड़ों जान

विज्ञापन
जिला अस्पताल में अमर उजाला फांउडेंशन द्वारा रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
81 रक्तवीरों ने किया रक्तदान, बचाएंगे सैकड़ों जान
विज्ञापन

सहारनपुर। विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को एसबीडी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक समेत तीन ब्लड बैंकों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कुल 81 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। एक यूनिट रक्त से चार जानें बचाई जा सकती हैं।
शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएम अखिलेश सिंह ने किया। रक्तदान करने के लिए युवा, महिलाएं और बुजुर्ग भी पहुंचे थे। 100 से अधिक लोग आए थे, लेकिन जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में मात्र 61 यूनिट रखने की क्षमता के चलते 61 लोगों ने ही रक्तदान किया। इनमें कई पुलिसकर्मी भी शामिल रहे। इसके अलावा दस लोगों ने तारावती अस्पताल और दस लोगों ने सिटी ब्लड बैंक में रक्तदान किया। शिविर के दौरान सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमएस डॉ. एसके वार्ष्णेय, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. वीके दत्त, डॉ रामानंद, फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज पांचाल, महासचिव योगेश पंवार, तरुण भोला, सिद्धार्थ बंसल, पार्थ माहेश्वरी, डॉ. नीता यादव, नीरू सिंह, निखिल माहेश्वरी, सोनिया कपूर, अमित कुमार जैन, जितेंद्र सिंह, भरत कोहली, मयंक भारती, देव कुमार, चंद्रजीत सिंह निक्कू, डॉ. आदित्य पंवार, अर्जुन शर्मा, विनोद चौहान, मनोज धनगर, डॉ. वीरेंद्र दत्त शर्मा, डॉ. दिनेश वर्मा, कुनाल सैनी, अरविंद कुमार यादव, आनंद भाटिया आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन




इन्होंने किया रक्तदान
हिमांशु शुक्ला, सूरज, गुरमीत सिंह, सावन कुमार, अंशुल सिंह, विक्रांत कुमार, देवेंद्र कुमार, शिवम, कीर्तम कुमार, पंकज कुमार, कुलदीप शर्मा, भारत भूषण, कुलदीप कुमार, अनिल शर्मा, मुकेश कुमार, संदीप कुमार, पीयूष, सुशील भाटी, आदित्य देव, सुखबीर, आदित्य कुमार, अक्षय कुमार, सुशील कुमार, संजय कुमार, फुरकान, सुशील सैनी, नवनीत शर्मा, नरेशपाल सिंह, मोहम्मद जीशान, नितिन कुमार, विपिन कुमार, रिषभ बजाज, सुनील कुमार, विकास कुमार, सिद्धार्थ जैन, हर्ष अग्रवाल, अनुभव, अश्वनी, पारस, आयुष गोयल, मनोज, अंकित कुमार, अरविंद यादव, ध्रुप शर्मा, संजीव कुमार, राजेश कुमार, यशवीर सिंह, सुधीर कुमार, शिवराज पंवार, अनुज कुमार, मुनीश वोहरा, विजय आनंद, प्रतीक माहेश्वरी, आशीष, अभिषेक, अमित कुमार, आयुष बंसल, सुधीर गुप्ता, नितिन शर्मा, अशोक सैनी, आयुष सिंघल, अर्पित सिंघल, सचिन शर्मा, मधुर जैन, मयंक सैनी, सुरेश कुमार, शिवम वर्मा, संजय, रवि, आयुष वर्मा, पार्थ माहेश्वरी,, कुनाल सैनी, अमित गुप्ता, तरुण अरोड़ा, राजीव सैनी, अमित कुमार जैन, जितेंद्र सैनी, विनोद चौहान कार्तिक वत्स और परीक्षित पौखरियाल। इनके अलावा 20 लोगों का हीमोग्लोबिन कम होने की वजह से उनका रक्त नहीं लिया जा सका।
डीएम ने किया निरीक्षण
रक्तदान शिविर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया गया। इसके लिए सीएमएस की ओर से दो होमगार्ड दिए गए। रक्तदान के लिए आने वालों और सहयोगियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सभी को मास्क दिए गए। डीएम अखिलेश सिंह ने शिविर का निरीक्षण किया और व्यवस्था को सराहा।
ये हैं रक्तवीर
- अभी तक 36 बार रक्तदान कर चुका हूं। रक्तदान से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि अच्छी फीलिंग आती है।
- पार्थ माहेश्वरी
- 20 बार रक्तदान कर चुका हूं। पूर्व में भी अमर उजाला के शिविर में रक्तदान करता रहा हूं। ऐसा करने से अच्छा लगता है।
- अंकित गुप्ता
- 36 बार रक्तदान कर चुका हूं। रक्तदान के लिए यहां आया था, लेकिन बैंक में क्षमता नहीं बचने की वजह से रोक दिया गया।
- हर्षवर्धन सैनी
- मेरा ब्लड ग्रुप ओ नेगेटिव है। 15 बार रक्तदान कर चुका हूं। मैं अमर उजाला के प्रत्येक शिविर में रक्तदान करता रहा हूं।
- तरुण भोला, इंजीनियर
- मेरा ब्लड ए नेगेटिव है। 11 बार रक्तदान कर चुका हूं। बाकी लोगों को भी रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
- भरत कोहली
- मेरा ब्लड एबी नेगेटिव है। कुछ ही दिन पहले जरूरतमंद को रक्त दिया था। इस कारण आज वंचित रह गया। मगर सहयोग किया।
- पंकज पांचाल
अमर उजाला खबरों के माध्यम से समाज को जागरूक करने के साथ ही अपने अन्य सामाजिक दायित्वों को भी निभा रहा है। प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित करना बड़ी बात है। शिविर का हिस्सा बनकर अच्छा लगा।
- डॉ. एसके वार्ष्णेय, सीएमएस
अमर उजाला जिस प्रकार से समाज को जागरूक करने के साथ ही सामाजिक जिम्मेदारियां बखूबी निभाता रहा है, वह सराहनीय है।
डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ
विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शिविर आयोजित किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में रक्तवीरों ने रक्तदान किया है। यह मानवता के लिए बेहद जरूरी है। अमर उजाला परिवार को साधुवाद।
विज्ञापन

- अखिलेश सिंह, डीएम

जिला अस्पताल में अमर उजाला फांउडेंशन द्वारा रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता- फोटो : SAHARANPUR

 

सहारनपुर जिला अस्पताल में अमर उजाला फांउडेंशन द्वारा रक्तदान शिविर में पुलिस कर्मीयो को प्रमाण- फोटो : SAHARANPUR

 

जिला अस्पताल में अमर उजाला फांउडेंशन द्वारा रक्तदान शिविर में हस्ताक्षर करते डीएम अखिलेश सिंह- फोटो : SAHARANPUR

 

जिला अस्पताल में अमर उजाला फांउडेंशन द्वारा रक्तदान शिविर में जानकारी देते डीएम अखिलेश सिंह। सा- फोटो : SAHARANPUR

 

लि अस्पताल में अमर उजाला फांउडेंशन द्वारा रक्तदान शिविर में रक्तदान करने पहुंचे रक्तदाता- फोटो : SAHARANPUR

 

जिला अस्पताल में अमर उजाला फांउडेंशन द्वारा रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता- फोटो : SAHARANPUR

 

जिला अस्पताल में अमर उजाला फांउडेंशन द्वारा रक्तदान शिविर में रक्तदान करता पुलिस कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

 

सहारनपुर जिला अस्पताल में अमर उजाला फांउडेंशन द्वारा रक्तदान शिविर में अपने हाथो को सेनेटाईज कर- फोटो : SAHARANPUR

 

जिला अस्पताल में अमर उजाला फांउडेंशन द्वारा रक्तदान शिविर में आने वाले रक्तदाताओ की थर्मेल स्क्- फोटो : SAHARANPUR

 

सहारनपुर जिला अस्पताल में अमर उजाला फांउडेंशन द्वारा रक्तदान शिविर में रक्तदाताओ को प्रमाण पत्?- फोटो : SAHARANPUR

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें