फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमन बॉयो मैडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट फैसिलिटी प्लांट के विरोध में आए ग्रामीण

विज्ञापन
गांव धौलाहेडी में बायो प्लांट के विरोध में बैठक को संबोधित करते जायरहुसैन चांद - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
कॉमन बॉयो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट फैसिलिटी प्लांट के विरोध में आए ग्रामीण
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। कॉमन बॉयो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट फैसिलिटी प्लांट के विरोध में लोगों ने पंचायत कर एक स्वर में निर्णय लिया कि क्षेत्र में इस प्लांट को नहीं लगने दिया जाएगा। प्लांट लगने से स्थानीय लोगों को पर्यावरण प्रदूषण जैसी समस्या का सामना करना पड़ेगा।
गांव धौलाहेड़ी में बॉयो मेडिकल वेस्ट मैटेरियल को निस्तारित करने के लिए एक प्लांट लगाया जाना प्रस्तावित है। गांव धौलाहेड़ी सहित आसपास के गांवों के लोग इस प्लांट का विरोध कर रहे हैं। मंगलवार सांय गांव धौलाहेड़ी में हुई पंचायत में लोगों ने कहा कि यह प्लांट हर प्रकार से लोगों के लिए नुकसानदेह होगा। इस प्लांट में जनपद के विभिन्न अस्पतालों से वेस्ट मैटेरियल निस्तारण के लिए यहां आएगा। इस वेस्ट मेडिकल मैटेरियल में खून से सने कपड़े, मानव अंग, सुई, पट्टियां तथा अन्य मैटेरियल होगा, जिसे मशीनों द्वारा निस्तारित किया जाएगा। मैटेरियल को निस्तारित करते समय उससे निकलने वाले हानिकारक पदार्थ जन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि 24 सितंबर को प्लांट स्थल पर जिलाधिकारी, पर्यावरण विभाग तथा एनजीटी के अधिकारी जन सुनवाई करने के लिए पहुंचेंगे। क्षेत्र की जनता उनके सामने इस प्लांट का विरोध करेगी।
विज्ञापन

पंचायत में चिलकाना के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि जायर हुसैन चांद, व्यापार मंडल अध्यक्ष यूसुफ कुरैशी, आशु सैनी, चौ. कुलदीप, यूनुस कुरैशी, पवन कुमार, चौधरी शहजाद, चौधरी तेजपाल सिंह, रिढ़वा सैनी, तसव्वर हसन, चौ. संजय प्रधान, शमशेर, नाथीराम, कन्हैया सैनी, अरविंद कुमार, अजब सिंह आदि रहे।
गांव धौलाहेडी में लगने वाला प्लांट सरकार की योजना का हिस्सा है। यदि क्षेत्र की जनता इसका विरोध करती है, तो जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी को अपनी आपत्ति दे सकती है। मैं जनता भावनाओं के साथ हूं। - डॉ. धर्म सिंह सैनी, आयुष राज्य मंत्री।
विज्ञापन

प्लांट को दूसरे स्थान पर लगाने की मांग
चिलकाना। मंगलवार की ही गांव के लोगों ने जिलाधिकारी, प्रदूषण विभाग तथा मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गांव धौलाहेडी में लगने वाले बॉयो मेडिकल वेस्ट मैटेरियल प्लांट का विरोध किया है। ग्रामीणों ने जनहित में इस प्लांट को दूसरे स्थान पर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें