फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सड़क के दोनों ओर नाला न बनाने से ग्रामीण नाराज, काम रुकवाया

Sun, 14 Dec 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। बिलासपुर गांव से शिवपुर तक लोकनिर्माण विभाग सड़क का निर्माण करा रहा है, लेकिन इसमें जलनिकासी के लिए दोनों ओर नाला न बनाए जाने से ग्रामीण नाराज हैं। इसी के चलते उन्होंने सड़क निर्माण कार्य रुकवा दिया और इस संबंध में डीएम को ज्ञापन भी भेजा है।
विज्ञापन

शनिवार को बिलासपुर गांव के ग्रामीण इकट्ठा होकर निर्माणाधीन मार्ग पर पहुंचे और विरोध जताते हुए कार्य बंद करा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार और जेई मनमाने तरीके से निर्माण कार्य कर रहे हैं। ग्रामीण कुलदीप सिंह, बाबूराम, पवन कुमार, सतपाल, शिवकुमार, देशराज सैनी, सुशील सैनी आदि ने डीएम को ज्ञापन भेजा है। इसमें उन्होंने बताया कि बिलासपुर गांव से शिवपुर तक पीडब्ल्यूडी सड़क निर्माण करा रहा है।
जलनिकासी के लिए शासन से सड़क के दोनों और नाला बनाए जाने की भी मंजूरी मिली हुई है। आरोप है कि उसके बावजूद ठेकेदार और जेई नाले का निर्माण नहीं कर रहे हैं, जिस कारण यहां जलनिकासी की बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी। उन्होंने डीएम से सड़क के दोनों ओर नाले का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें