फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: धूं धूं कर जल उठी सड़क पर दौड़ती कार

विज्ञापन
सहारनपुर के जनता रोड पर कार में लगी आग। स्रोत वीडियो ग्रैब - फोटो : photo
विज्ञापन
छुटमलपुर। जनता रोड पर बरौली और झिंझोली के बीच शुक्रवार देर शाम सड़क पर दौड़ती अल्ट्रोज कार में आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते चालक नीचे उतर गया। अन्यथा उसकी जान पर बन आती। पुलिस ने बताया कि शेखपुरा कदीम निवासी युवक अपनी कार से बरौली से वापस सहारनपुर लौट रहा था। देर शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक कार के इंजन की तरफ से धुआं उठता दिखाई दिया जब तक वह कार रोक कर नीचे उतरा गाड़ी से लपटे उठने लगी। कार में आग लगी देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने मिट्टी आदि डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद सहारनपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया कार जलकर कबाड़ में तब्दील हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें