फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण की गोली मारकर हत्या, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
मृतक सिताब सिंह फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
ग्रामीण की गोली मारकर हत्या, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। दो परिचितों के साथ गए ग्रामीण का गोली लगा शव चुन्हेटी मल्हीपुर मार्ग पर पड़ा मिला। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को पकड़ लिया है। वहीं ग्रामीण की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव चेहडी निवासी सिताब सिंह (55) पुत्र समय सिंह मजदूरी करता था। उसके भाई ईश्वरपाल सिंह ने बताया कि रविवार सुबह नौ बजे सिताब सिंह को गांव के ही राजकुमार और अजय अपने साथ बाइक पर बैठा कर ले गए थे। सुबह साढ़े दस बजे उसका गोली लगा शव मल्हीपुर चुन्हेटी रास्ते पर पड़ा मिला। सूचना के बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी विनीत भटनागर और सीओ यतेंद्र नागर ने मौके पर पहुंचकर जांच की और एसओ को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईश्वर पाल ने थाने में उक्त दोनों लोगों के खिलाफ अपने भाई की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने बताया एक नामजद को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अभी हत्या की वजह सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया है।

रामपुर मनिहारान में घटनास्थल पर जांच करते हुए एसपी सिटी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें