फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम और सीओ ने पढ़ाया सरकार की गाइड लाइन का पाठ

विज्ञापन
नकुड़ कोतवाली में बैठक को संबोधित करते एसडीएम पीएस राणा। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। एसडीएम पीएस राणा ने कहा कि कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए सभी लोग अपनी जिम्मेदारी समझे और सरकार की गाइड लाइन का पालन करें। उन्होंने सभी लोगों से बाहर से आने वालों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
विज्ञापन

कोतवाली परिसर में व्यापारियों व गण्यमान्य लोगों की बैठक में एसडीएम पीएस राणा व सीओ यतेंद्र नागर ने सरकार की गाइड लाइन का पाठ पढ़ाते हुए नियमों का जिम्मेदारी से पालन करने की अपील की। कहा कि जिस प्रकार से देश में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित लोग सामने आ रहे हैं, उससे सभी लोगों के सहयोग से निपटा जा सकता है। सभी को सावधानी बरतते हुए स्वयं को संक्रमण से बचाना होगा। कहा कि कुछ लोग शादी विवाह और धार्मिक स्थलों में अधिक संख्या में भागीदारी कर रहे हैं, जिससे गाइडलाइन का उल्लंघन हो रहा है। चेतावनी दी कि यदि कहीं पर भी सरकार की गाइड लाइन का उल्लंघन होता पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीओ यतेंद्र नागर व पालिका चेयरमैन शाहनवाज खान ने कहा समाज के जिम्मेदार नागरिक समिति के लोगों से अपील की है कि वह बाहर से आने वाले संदिग्ध लोगों की सूचना प्रशासन को अवश्य दें।
बैठक में व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुभाष सिंघल ने भी विचार रखे। कोतवाल सुशील सैनी, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुभाष सिंघल, कांवड़ संघ के संजय सिंघल, रिंकू गुप्ता, भाकियू के प्रदीप ठाकुर, मेवाराम , भूरा कुरैशी, विनीत शर्मा, सतीश सिंघल, जुनैद असगर, महिपाल सिंह, सचिन शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें