फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: यमुना में कूदा ग्रामीण, गोताखोर कर रहे तलाश

Fri, 08 May 2026 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। थाना बेहट के गांव दयालपुर निवासी दिनेश (40) यमुना नदी में कूद गया। पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया और पूर्वी यमुना नहर का पानी भी बंद कराया, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


दिनेश अविवाहित था। उसकी मां सलेलता ने पुलिस को बताया कि दिनेश पिछले काफी समय से तनाव में चल रहा था। गांव के ही एक चिकित्सक से उसका इलाज करा रहे थे। सोमवार को वह घर से निकला और हथिनीकुंड बैराज के पास यमुना नदी में कूद गया। उसका फोन यमुना नदी के किनारे मिला, जिससे पुलिस ने फोन मिलाया तो उसकी पहचान हुई। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी सूबे सिंह एवं हथिनीकुंड चौकी इंचार्ज अवशेष भाटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
गोताखोरों को बुलाकर पूर्वी यमुना नहर का पानी बंद कराकर सर्च अभियान शुरू किया गया। घंटों की मशक्कत के बाद भी दिनेश का पता नहीं चल सका। देर शाम तक भी सर्च अभियान जारी था। मां सलेलता ने बताया कि दिनेश गुमसुम रहता था और ज्यादा किसी से बात नहीं करता था। पुलिस ने बताया कि गोताखोरों की टीम लगी हुई है। पानी का बहाव तेज होने से तलाश में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें