फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बाड़मेर और हरिद्वार के बीच चलेगी समर विशेष ट्रेन, शेड्यूल जारी

Fri, 08 May 2026 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे ने ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए एक और समर विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन बाड़मेर से हरिद्वार वाया सहारनपुर संचालित होगी। हालांकि, अभी ट्रेन का नंबर जारी नहीं किया है। यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

रेलवे ने ट्रेन के संचालन को लेकर समयसारिणी जारी कर दी है। अब मात्र ट्रेन का नंबर घोषित होगा। बाड़मेर-हरिद्वार-बाड़मेर विशेष ट्रेन 11 मई से शुरू होगी। बाड़मेर से ट्रेन 11 मई से 17 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को चलेगी। वापसी में हरिद्वार से ट्रेन नंबर 12 मई से 18 जुलाई तक हर मंगलवार व शुक्रवार को संचालित की जाएगी। ट्रेन 20-20 फेरे लगाएगी।
बाड़मेर से सुबह 4:15 बजे रवाना होगी, जो सहारनपुर में रात 2:35 बजे आएगी। अगले दिन सुबह 4:10 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में हरिद्वार से सुबह 5:15 बजे चलेगी और सहारनपुर में सुबह 7:10 बजे आएगी। बाड़मेर अगले दिन सुबह 6:35 बजे पहुंचेगी। पहले इस ट्रेन को 20 आईसीएफ कोच के साथ चलाने का विचार था, लेकिन अब इसे 18 आईसीएफ या 16 एलएचबी कोच के साथ संचालित किया जाएगा। ट्रेन का रखरखाव बाड़मेर में होगा। अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने बताया कि ट्रेन के चलने से नियमित ट्रेनों पर दबाव पर कम होगा। यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें