फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही बरतने पर ग्राम सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही बरतने पर ग्राम सचिव निलंबित
विज्ञापन

सहारनपुर। विकासखंड देवबंद के भायला गांव में बनाए गए अंत्येष्टि स्थल की गुणवत्ता में अनियमितता बरतने वाले ग्राम सचिव को जांच के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। सचिव पर अन्य निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र राज सिंह ने बताया कि विकासखंड देवबंद की ग्राम पंचायत भायला में अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में अनियमितता बरतने की शिकायत उच्चाधिकारियों को मिली थी। 11 जनवरी को जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया। जांच में ग्राम पंचायत सचिव जाहिद अली पर लगे आरोप सही पाए गए। जांच में सामने आया कि अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में मानकों का ध्यान नहीं रखा गया। अंत्येष्टि स्थल की नींव ग्राउंड स्तर से उठाई गई, जो मानकों के अनुरूप नहीं है। निर्माण से संबंधित अभिलेख भी प्रस्तुत नहीं किए गए। बिना एमबी किए स्वेच्छा से चार लाख 99 हजार रुपये का भुगतान किया गया। इसके अलावा इसी गांव में प्राथमिक विद्यालय में शासकीय नियमों के विपरीत सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गा और उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवेहलना की गई। इसी को देखते हुए ग्राम सचिव को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें